स्त्री का सम्मान करें 🙏

जो लोग स्त्रियों का अपमान करते है, और यह सोचते है कि स्त्री कम है या छोटी है तथा उनकी क्षमता को कम आंकते है तो वह महा मूर्ख है, इस ब्रम्हांड में कोई ऐसा पैदा नहीं हुआ जो स्त्री से पैदा ना हुआ हो, चाहे राम को देख लो चाहे कृष्ण को। और कोई स्त्री से नफ़रत से करता है तो उसकी निश्चित ही दुर्गति होगी, वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता और वह कभी भी ईश्वर के तत्व को नहीं जान सकता क्युकी स्त्री के रूप में वही भगवत तत्व ही है। और अगर स्त्री की क्षमता देखनी है तो सावित्री को देख लो, ऐसा कोई महात्मा पैदा नहीं हुआ जो धर्मराज की खोपड़ी को बदल सके, लेकिन उस पतिव्रता सावित्री ने धर्मराज को हिला के रख दिया तथा अपने पति के प्राण वापस ले लिए। और देखना है तो सती अनसुईया को देख लो, ऐसा कोई साधु संत, वैरागी पैदा नहीं हुआ जो त्रिदेव को साध ले लेकिन उस देवी ने ब्रम्हा विष्णु महेश को 6-6 महीने के बालक बना के पालने में झुला दिया, कोई ऐसा नहीं कह सकता कि स्त्री निंदनीय है या छोटी है, यदि नारी को कोई साधारण समझे तो वह महा मूर्ख है, क्युकी नारी जैसी महा शक्ति ब्रम्हांड में नहीं है, यदि कोई नारी को निंदनीय समझता है तो फिर वह कहा से आ गया , पैदा तो स्त्री से ही हुआ होगा।
स्त्री की वंदना सबने की, और उदाहरण देखना है तो गोपियों को देख लो उनके चरण रज के लिए देवता तरसते हैं, माता सबरी को देख लो पूरा जगत जनता है कि श्री राम ने सबरी के झूठे बेरों को खाया और फिर भी कोई अगर ये कहता कि स्त्री कम है, छोटी है, निंदनीय है, तो फिर इस ब्रम्हांड में कुछ है ही नहीं क्योंकि जो है सो स्त्री से है, और वो आदि शिव को वैरागी भी है वो भी शक्ति के समीप है🙏🏻 वो महा भ्रष्ट है, नष्ट है, जिसने नारी का अपमान किया। 
स्त्री सदैव सम्माननीय, महान है🙏🏻

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रेम क्या है? हम किसी स्त्री से प्रेम क्यों करते हैं? What Is Love.

Kahi Andhera Kahi Ujala

Bulandi Ka Nasha Simton Ka Jaadoo Tod Deti Hai